Friday, 2 October 2020

मजबूर......मजदूर

कोविड 19...एक ऐसा वायरस जिसने आज पूरी दुनिया को तबाह कर दिया है. आम हो या खास हर कोई इसकी चपेट में आ रहा है. लेकिन अगर इससे सबसे ज्यादा कोई प्रभावित हो रहा है तो वो है प्रवासी मजदूर.25 मार्च लागू हुए इस लॉकडाउन के बाद से ही इनके पलायन का सिलसिला शुरू हो गया जो अब भी थमता नहीं दिख रहा. हर रोज़ शहरों से हज़ारों की संख्या में मज़दूरों का पलायन जारी है. इन आँखों में बस घर जाने का सपना छिपा है. प्रसाशन से घर वापसी की सारी उम्मीद टूट चुकी है. अब न कोरोना का डर है , न कानून का खौफ और नहीं हादसों की परवाह. सैंकड़ों किलोमीटर दूर बस घर जाना है.ये वर्ग ऐसा है जो इस कोरोना काल में मज़बूरी, लाचारी, भुखमरी, आर्थिक तंगी और न जाने किन किन चीजों से जूझ रहा है. दो वक्त की रोटी की तलाश में बाहर के राज्यों में कमाने वाले ये लोग आज अपने ही घर लौटने में असमर्थ हैं. किसने सोच था कि ऐसी विपदा आन पड़ेगी और हम इतने बेबस हो जाएंगे. गरीबी और लाचारी से पीड़ित ये मज़दूर जैसे बन पड़ रहा अपने घर की तरफ चले जा रहे हैं. कोई ट्रक से तो कोई ऑटो से...कोई बाइक से तो साइकल से और अगर कुछ भी नहीं मिला तो पैदल ही सही. सबकी मंजिल बस एक ही है अपना घर. वो घर जहां किराये का कोई झमेला न हो और परिवार का भरपुर साथ हो. लेकिन इन मज़दूरों की परेशानी बस इतनी ही नहीं है. परिवार को पालने का सपना देखने वाले ये मज़दूर अपनी लाख कोशिशों के बावजूद भी मंज़िल को पूरा नहीं कर पा रहे हैं. ट्रेन और ट्रक बड़ी आसानी से इन्हें रौंदते चले जाते हैं और इनके हिस्से आती मौत लेकिन इनकी बेबसी और लाचारी का अंत नही होता. 

Monday, 13 April 2020

ज़िंदगी में पॉजिटिविटी का महत्व


पॉजिटिविटी....यानी सकारात्मक सोच यह एक ऐसी चीज़ है जो किसी भी इंसान को अंदर से मज़बूत बनाती है. सिचुएशन चाहे जैसा भी हो, इंसान के अंदर अगर पॉजिटिविटी है तो वह उससे आसानी से बाहर आ सकता है. 

अब सवाल ये है कि मैं इस लॉकडाउन की स्तिथी में ये बातें क्यों कर रही हूं? तो इसका जवाब भी बेहद सरल है. देश में घोषित इस लॉकडाउन के कारण जो जहां था वहीं रह गया, इस बीच कुछ लोग अपने परिवार के साथ हैं, कुछ दोस्तों के साथ, जो आसानी से अपना समय काट रहे है. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अकेले रह रहे हैं. उनके लिए ये समय काटना थोड़ा मुश्किल हो रहा होगा, ऐसे में उनके लिए पॉजिटिविटी के मायने अधिक हैं. जाहिर सी बात है कि अकेलेपन में इंसान थोड़ा कमज़ोर पड़ जाता है, नकारात्मक चीजें उनपर हावी होने लगती हैं और शायद यही कारण है कि कुछ लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं. 


ऐसी स्तिथि में पॉजिटिविटी का महत्व काफी बढ़ जाता है. जब भी किसी इंसान को अकेलापन महसूस हो उस  वक़्त उसे अपनी ज़िंदगी की सकारात्मक पहलुओं को याद करना चाहिए. साथ अपना समय उन चीजों में बिताने की कोशिश करनी चाहिए जो वो अपनी ज़िंदगी में करना चाहते थे, मगर किसी कारणवश उससे पूरा नहीं कर पाए . 


कभी-कभी ऐसा होता है कि इंसान एकदम खाली सा महसूस करता है, उस वक़्त उसके पास न तो कोई काम होता है और ना ही पास में कोई बात करने के लिए होता है. ऐसी स्तिथि में एक चीज़ होती है जो कभी भी इंसान को नहीं छोड़ती और वो है उसकी अंतरात्मा. जिसमें इंसान सकारात्मक ऊर्जा भर कर अपने सपनों को पूरा कर सकता है. और यह बेहद सरल कार्य है. इसके लिए बस एक ही चीज़ की जरूरत है और वो है इच्छशक्ति. 

Sunday, 30 December 2018

सर्द बिहार में गर्म सियासत...




                                                                   डिजाइन इमेज.

बिहार की जनता भले ही ठंड की मार झेल रही है, मगर यहां का राजनीतिक पारा चढ़ता ही जा रहा है. आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने जबसे एनडीए का दामन छोड़ा है तबसे यहां कि राजनीति में कोई न कोई बदलाव हमेशा हो ही रहा है. चाहे वो एनडीए हो, कांग्रेस हो या फिर आरएलएसपी. हर एक के बीच जंग छिड़ चुकी है.

बिहार की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव वृंदावन और मथुरा की यात्रा से लौटते ही पार्टी को तेजी से बढ़ाने में जुट गए हैं. जगह-जगह जनता दरबार लगाकर वे अब जनता की फरीयाद सुनने में लगे हैं. 

वहीं, कुशवाहा के एनडीए का दामन छोड़ने से नाराज उनके दो विधायकों ने उनका साथ महागठबंधन में देने से इनकार कर दिया और जेडीयू का दामन थाम लिया. इसे लेकर पार्टी में अंदरुनी कलह जरूर पनपी है.

आजादी बस एक सवाल और कुछ नहीं.....


इधर, कांग्रेस के अंदर भी गहमागहमी मची हुई है. तीन राज्यों में मिली जीत से कांग्रेस का रुतबा फिर से जरूर लौटने लगा है. मगर बिहार में अभी भी स्थिती सुधरी नहीं है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी सहित चार विधान पार्षदों ने साल खत्म होने से पहले ही पार्टी का साथ छोड़ दिया.

और लास्ट बट नॉट द लिस्ट, एनडीए की बात करें तो बिहार में लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर घटक दलों के बीच काफी घामासान हुआ. पहले तो सम्मानजनक सीट न मिलने की वजह से उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा अलग हुई. उसके बाद रामविलास पासवान ने भी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को मनचाही सीट न मिलने पर अलग होने के संकेत दे दिए थे.

हालांकि, नीतीश कुमार, अमित शाह, रामविलास पासवान और एलजेपी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने दिल्ली में बैठक की. इसके बाद एलजेपी को छह सीटें मिल गई. इसके साथ ही रामविलास पासवान को एनडीए के कोटे से राज्यसभा सीट भी दी जाएगी.

हालांकि, महागठबंधन और एनडीए में कौन-सी पार्टी कहां से चुनाव लड़ेगी, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है. बहरहाल, अब साल का अंत होने जा रहा है. वहीं, अगले साल लोकसभा चुनाव भी है. इसे लेकर नए साल में बिहार के सियासत में अभी कई बदलाव नजर आने की उम्मीद है. इन सब के बीच 2019 में यह देखना सबसे अहम होगा कि लोकसभा में किसकी नैया पार लगती है.

Wednesday, 15 August 2018

आजादी बस एक सवाल और कुछ नहीं.....



यूं तो आजादी के 71 साल पूरे हो गए हैं, मगर आज भी सबसे बड़ा सवाल हमारे मन को कचोटता है कि क्या हम वाकई आजाद हैं?...ये सवाल ऐसा है जिसका जवाब बता पाना हम महिलाओं के लिए शायद सबसे कठिन है। आजादी से जुड़े प्रश्न अब उस भयावह दलदल की तरह हो गए हैं, जिसे जितना पूछो वो उतनी ही डरावनी सच्चाई बयां करता है।





आजाद भारत में बड़ी हुई एक भारतीय लड़की होने की वजह से इस सवाल का जवाब शायद मैं उस डर के रूप में महसूस कर सकती हूं, जो रास्तों पर आते-जाते मेरे जहन में होता है। दिन के उजालों में भी एक अजीब खौफनाक सी तस्वीर मेरे सीने की धड़कन को बढ़ाती रहती है कि न जाने कब किस दरिंदे की शिकार हो जाऊं।

देश में एक के बाद एक रेपकांड का उजागर होना इस डर को और बढ़ाता ही जा रहा है। निर्भया कांड के बाद बालिका गृह कांड हो या आसरा कांड ये सभी उस काली सच्चाई को पेश करती है, जिसे सोचते ही आंखे नम और रोंगटे खड़े हो जाते हैं।





न जानें ये कौन से लोग हैं जिनके पास न तो शर्म होती है न इंसानियत और न ही दया भावना। पैसों की लालच में ये लोग बहू-बेटी को बेचने तक को तैयार हो जाते हैं। शायद ये सोच कर की इनके पास दौलत है, शौहरत है, जिससे ये हर किसी का मुंह बंद करा सकते हैं। अपराध की दुनिया में अपने पैर फैला चुके लोग ये भूल जाते हैं कि एक दिन सभी के पाप का घड़ा भरता है और काली करतूत जगजाहीर हो जाती है।





इन सब सवालों का जवाब न तो बीते दशकों में मिला था न वर्तमान में है और न ही भविष्य में आने वाले समय के पास होगा। इस प्रश्न का जवाब न खुद के पास है , न ही परिवार, न ही समाज और नहीं सरकार के पास है। महिला सुरक्षा का सवाल उस सांप के तरह है जो आने वाली हर पीढ़ी की महिलाओं को डसता रहेगा और महिलाएं उस दर्द से कहराते ही नजर आएंगी। 








Saturday, 28 July 2018

मॉब लिंचिंग...न कोई विचार न ही कोई सरोकार


मॉब लिंचिंग या भीड़तंत्र ये शब्द आजकल  काफी ट्रेंड कर रहा है। हालांकि ये शब्द तो वर्षों पुराना है। जिससे हम सभी वाकिफ हैं। मगर 21वीं शताब्दी में इसका सामने आना ये  हमें सोचने पर मजबूर करता है।


जब हम छोटे थे तो तेज आंधी या तूफान में अक्सर खुद को संभाल नहीं पाते थे। हमें लगता कि वो तेज आंधी हमे अपने साथ उड़ा कर ले जाएगी। तब हमारे बड़े बुज़ुर्ग हमसे कहा करते कि जब भी ऐसी तेज आंधी या तूफान आए तो हमें एक समूह में दस-पंद्रह लोग के साथ एक-दूसरे का हाथ पकड़कर, किसी एक जगह पर जमीन पर बैठ जाना चाहिए। इससे आंधी गुजर जाएगी और समूह हमारी सुरक्षा भी करेगी।


लेकिन आज के समय में जिस तरह से समूह एक उन्मादी भीड़ में तब्दील होता जा रहा है उससे हमारे भीतर सुरक्षा नहीं बल्कि डर की भावना बैठती जा रही है। ये भीड़ एक ऐसे तंत्र का निर्माण कर रही है जिसे आसान भाषा में भीड़तंत्र भी कह सकते हैं।





इस तंत्र की न तो कोई विचारधारा है न ही कोई सरोकार। ये कहीं भी किसी भी बात पर आक्रामक हो जाती है। इस भीड़ को जिस किसी से भी नफरत या घृणा होती है वो उसे उसी वक्त सजा देने का फैसला कर देती है। इसमें न जाने कितने निर्दोषों ने अपनी जान गवाई है।


आज के इस वैज्ञानिक दौर में भी अगर हम ऐसे समहू का या फिर नफरत का हिस्सा बनते हैं जो किसी की जान तक लेने को उतारू हो जाये तो ये वाकई में हमारे लिए शर्मनाक है।

Friday, 28 July 2017

बिहार की गरम सियासत से.....

तक़रीबन पिछले महीने से बिहार की राजनीति में काफ़ी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे थे. बिहार में यूं तो महागठबंधन की सरकार थी मगर रोज़ाना उसमे महासंग्राम होता ही था . राज्य की राजनीति मानो टी 20 मैच जैसी शुरू हुई मगर कब यह टेस्ट मैच का रूप ले खिंचती चली गई पता नही चला . रोजाना चौके छक्के के रूप में आरजेडी और जेडीयू के तरफ से बयान बाजी चलती ही रही . यह मैच ऐसी स्थिति पर  पहुंच  गई थी जहां यह कहना मुश्किल था कि जीत किसके पक्ष में जाएगी . 

 मगर दोस्तों ये  राजनीति है जहां किसी न किसी  का जितना तो तय ही है ड्रा जैसी स्थिति में  जाने की बेहद कम सम्भावना होती है .और ऐसा ही कुछ हुआ बुद्धवार को जब नीतीश कुमार ने लास्ट बॉल पर छक्का रूपी इस्तीफ़ा दे कर के मैच को अपने खेमे में कर लिया और केंद्र में बैठी एनडीए की सरकार से हाथ मिला लिया. अब तो लगता है कि नीतीश कुमार सबसे ज्यादा बार सीएम बनने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं तभी तो उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन मे छठी बार सीएम पद की शपथ ली.

इस खेल में सबसे ज्यादा फायदा हुआ तो वो हैं सुशील कुमार मोदी जी को जिन्होंने टीम से भर रहते हुए मैच की शुरुआत करवाई और अंत अंत तक टीम के उप  कप्तान बन बैठे .

इन सब तमाशे के बाद बयानबाज़ी का दौड़ थमने का नाम नही ले रहे. आरजेडी और  जेडीयू में लगातार पलटवार हो ही रहा है. वहीं राहुल गांधी भी इस पर खुल कर सामने आये और नीतीश पर जोर दार हमला बोला . उन्होंने तो ये भी कहा कि उन्हें तो इन सब की जानकारी 4 महीने पहले से ही थी . राहुल ने इस हमले में एक बात तो सही कही की हिंदुस्तान की पोलोटिक्स की यही प्रॉब्लम है...सही ही कहा है अब देखिए न कब कौन किसके पक्ष में चल जाये गारेंटी नही और यही तो राजनीति है.  बैहरहाल 20 महीने की गठबंधन के टूटने के बाद नीतीश कुमार की घर वापसी हो गई है. 

मगर अभी भी इस मे कुछ पहलू है जिसे देखने जरूरी है . इतना कुछ होने के बाद इतना तो तय है कि लालू चुप नही बैठेंगे. उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण इन सब में  शरद यादव का फैसला देखना है कि उनका रुख किसके तरफ है . हालांकि उन्होंने तो नीतीश के फैसले को दुखद बताते हुए बी़जेपी कर साथ जाने से इनकार किया है मगर एनडीए की तरफ से उन्हें केंद्र में सीट  मिलने का भी विचार भी रखा गया है इन सब पर शरद यादव का फैसला देखना काफी दिलचस्प होगा.

Friday, 9 June 2017

अन्धविश्वास और टेक्नोलॉजी .......जंग जारी है


आस्था जरूरी होती है लेकिन जब वही आस्था अंधविस्वास बन जाती है तो मानव का जीवन  बर्बाद हो जाता है । भारत जैसे देश में  यही होता आरहा है ।एक तरफ़ तो भारत टेक्नोलॉजी की नई नई ऊंचाइयों को छू रहा वंही दूसरी तरफ़ भारत में अभी भी ऐसे अनेकों गांवें है जो अन्धविश्वास के चपेट में जकड़ी हुई है । अभी हाल  ही पिछले सोमवार को  इसरो के सबसे ताकतवर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल GSLV मार्क 3 डी-1 ने पहली उड़ान भरी। जानकारी के लिए बता दूं कि GSLV मार्क 3 डी- 1 क्या है -GSLV इसरो का सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल है। 


इसका पूरा नाम जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल है। इस रॉकेट को इसरो ने डेवलप किया है। इसके जरिए 2001 से अब तक 11 बार सैटेलाइट स्पेस में भेजे जा चुके हैं। आखिरी उड़ान 5 मई, 2017 को भरी थी, तब यह जीसैट-9 को अपने साथ लेकर रवाना हुआ था। GSAT-19 देश में तैयार सबसे वजनी सैटेलाइट है। इसमें मॉडर्न प्लेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जो हीट पाइप, फाइबर ऑप्टिक जायरो, माइक्रो-मेकैनिकल सिस्टम्स एक्सीलेरोमीटर, केयू-बैंड टीटीसी ट्रांसपोंडर और लीथियम आयन बैटरी से लैस है। इसका मुख्य उद्देश्य  देश में इंटरनेट की स्पीड बढ़ाना और इससे डिजिटल इंडिया को मजबूती मिलेगी।और  जहां फाइबर ऑप्टिकल नेटवर्क नहीं है, वहां इसका अधिक फायदा होगा। 




ख़ैर... ये तो टेक्नोलॉजी की बातें है और मुझे खुशी है इस बात से की हमारा देश तरकी कर रहा है लेकिन इस खुशी से ज्यादा दुखी मैं तब हुई जब मैंने कुछ दिन बाद ही न्यूज़ में अन्धविश्वास की चपेट में लोगों को जाते देखा ।अभी हाल का ही वाक़्या है कानपूर के एक गांव की जँहा एक महिला की मृत्यु के बाद एक तांत्रिक द्वारा झूठी तंत्र विद्या का लोभ देकर उससे मृत महिला को 6 से 7 दिन तक एक गढ़े में उससे दुबारा जीवित करने के उद्देश्य से रखा गया जब वँहा की पुलिस को इस घटना की ख़बर हुई तो उन्होंने अपनी सूझ भुझ से लोगों को उस अन्धविश्वास से बहार निकाला । इनसे भी भयानक भयानक अन्धविश्वास लोगों के अंदर मौजूद है।





जानकर ताजुब होगा की मध्य प्रदेश का एक गांव है जँहा लोगों का मानना है शिशुओं को गंदे पानी के तालाब में थोड़े देर छोर देने से वो निरोगी होंगे और तो और शोलापुर एक ऐसा जँहा के लोग अपने बच्चों को वँहा के दरगह के छत से  जो लगभग 50 फिट की ऊंचाई पर है वँहा से अपने बच्चों को फेंक देते है जँहा नीचे में चार लोग चादर पकर  कर खड़े रहते है और उनका मानना है कि ऐसा करने से उनके बच्चे   तंदरुस्त होंगे। कंही कंही तो बच्चों को गोबर पर भी बिठा दिया जाता है उनके स्वस्थ के लिए।





ये सब कितना अजीब है न लोग इतने अन्धविश्वासी हो गए हैं कि सही गलत की समझ तक नहीं है । छत से उछालते समय वो ये नहीं समझते की हल्की सी चूक भी उनके बच्चे के जान की दुश्मन बन सकती है । गंदे पानी और सड़े गोबर पर बिठाने से पहले ये नहीं सोचते की उसकी गंदगी उनके बच्चे को बिमारियों का घर दे सकती है ...ऐसे हालात में कैसे मान ले की हमारा देश बढ़ रहा है । दरसल सचाई तो ये है कि हमारे देश की टेक्नोलॉजी बढ़ रही लोगों की मंसिख्ता नहीं बदल रही वह तो अभी भी संकीर्ण है जरूरत है तो लोगों के सोच बदलने की तभी सही विज्ञान का सही उपयोग भी हो पायेगा । आज इन्टरनेट की स्पीड बढ़ने के लिए हमने सेटेलाइट तो उदा दिया हमने लेकिन उनका क्या जो अभी भी अन्धविश्वास के सेटेलाइट में जकड़े है इनको दूर करने के लिए अगर हम कोई रॉकेट बना पाये तब जाकर हम और हमारा देश वाक़ई में बढ़ेगा ।