Friday, 28 July 2017

बिहार की गरम सियासत से.....

तक़रीबन पिछले महीने से बिहार की राजनीति में काफ़ी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे थे. बिहार में यूं तो महागठबंधन की सरकार थी मगर रोज़ाना उसमे महासंग्राम होता ही था . राज्य की राजनीति मानो टी 20 मैच जैसी शुरू हुई मगर कब यह टेस्ट मैच का रूप ले खिंचती चली गई पता नही चला . रोजाना चौके छक्के के रूप में आरजेडी और जेडीयू के तरफ से बयान बाजी चलती ही रही . यह मैच ऐसी स्थिति पर  पहुंच  गई थी जहां यह कहना मुश्किल था कि जीत किसके पक्ष में जाएगी . 

 मगर दोस्तों ये  राजनीति है जहां किसी न किसी  का जितना तो तय ही है ड्रा जैसी स्थिति में  जाने की बेहद कम सम्भावना होती है .और ऐसा ही कुछ हुआ बुद्धवार को जब नीतीश कुमार ने लास्ट बॉल पर छक्का रूपी इस्तीफ़ा दे कर के मैच को अपने खेमे में कर लिया और केंद्र में बैठी एनडीए की सरकार से हाथ मिला लिया. अब तो लगता है कि नीतीश कुमार सबसे ज्यादा बार सीएम बनने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं तभी तो उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन मे छठी बार सीएम पद की शपथ ली.

इस खेल में सबसे ज्यादा फायदा हुआ तो वो हैं सुशील कुमार मोदी जी को जिन्होंने टीम से भर रहते हुए मैच की शुरुआत करवाई और अंत अंत तक टीम के उप  कप्तान बन बैठे .

इन सब तमाशे के बाद बयानबाज़ी का दौड़ थमने का नाम नही ले रहे. आरजेडी और  जेडीयू में लगातार पलटवार हो ही रहा है. वहीं राहुल गांधी भी इस पर खुल कर सामने आये और नीतीश पर जोर दार हमला बोला . उन्होंने तो ये भी कहा कि उन्हें तो इन सब की जानकारी 4 महीने पहले से ही थी . राहुल ने इस हमले में एक बात तो सही कही की हिंदुस्तान की पोलोटिक्स की यही प्रॉब्लम है...सही ही कहा है अब देखिए न कब कौन किसके पक्ष में चल जाये गारेंटी नही और यही तो राजनीति है.  बैहरहाल 20 महीने की गठबंधन के टूटने के बाद नीतीश कुमार की घर वापसी हो गई है. 

मगर अभी भी इस मे कुछ पहलू है जिसे देखने जरूरी है . इतना कुछ होने के बाद इतना तो तय है कि लालू चुप नही बैठेंगे. उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण इन सब में  शरद यादव का फैसला देखना है कि उनका रुख किसके तरफ है . हालांकि उन्होंने तो नीतीश के फैसले को दुखद बताते हुए बी़जेपी कर साथ जाने से इनकार किया है मगर एनडीए की तरफ से उन्हें केंद्र में सीट  मिलने का भी विचार भी रखा गया है इन सब पर शरद यादव का फैसला देखना काफी दिलचस्प होगा.

Friday, 9 June 2017

अन्धविश्वास और टेक्नोलॉजी .......जंग जारी है


आस्था जरूरी होती है लेकिन जब वही आस्था अंधविस्वास बन जाती है तो मानव का जीवन  बर्बाद हो जाता है । भारत जैसे देश में  यही होता आरहा है ।एक तरफ़ तो भारत टेक्नोलॉजी की नई नई ऊंचाइयों को छू रहा वंही दूसरी तरफ़ भारत में अभी भी ऐसे अनेकों गांवें है जो अन्धविश्वास के चपेट में जकड़ी हुई है । अभी हाल  ही पिछले सोमवार को  इसरो के सबसे ताकतवर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल GSLV मार्क 3 डी-1 ने पहली उड़ान भरी। जानकारी के लिए बता दूं कि GSLV मार्क 3 डी- 1 क्या है -GSLV इसरो का सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल है। 


इसका पूरा नाम जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल है। इस रॉकेट को इसरो ने डेवलप किया है। इसके जरिए 2001 से अब तक 11 बार सैटेलाइट स्पेस में भेजे जा चुके हैं। आखिरी उड़ान 5 मई, 2017 को भरी थी, तब यह जीसैट-9 को अपने साथ लेकर रवाना हुआ था। GSAT-19 देश में तैयार सबसे वजनी सैटेलाइट है। इसमें मॉडर्न प्लेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जो हीट पाइप, फाइबर ऑप्टिक जायरो, माइक्रो-मेकैनिकल सिस्टम्स एक्सीलेरोमीटर, केयू-बैंड टीटीसी ट्रांसपोंडर और लीथियम आयन बैटरी से लैस है। इसका मुख्य उद्देश्य  देश में इंटरनेट की स्पीड बढ़ाना और इससे डिजिटल इंडिया को मजबूती मिलेगी।और  जहां फाइबर ऑप्टिकल नेटवर्क नहीं है, वहां इसका अधिक फायदा होगा। 




ख़ैर... ये तो टेक्नोलॉजी की बातें है और मुझे खुशी है इस बात से की हमारा देश तरकी कर रहा है लेकिन इस खुशी से ज्यादा दुखी मैं तब हुई जब मैंने कुछ दिन बाद ही न्यूज़ में अन्धविश्वास की चपेट में लोगों को जाते देखा ।अभी हाल का ही वाक़्या है कानपूर के एक गांव की जँहा एक महिला की मृत्यु के बाद एक तांत्रिक द्वारा झूठी तंत्र विद्या का लोभ देकर उससे मृत महिला को 6 से 7 दिन तक एक गढ़े में उससे दुबारा जीवित करने के उद्देश्य से रखा गया जब वँहा की पुलिस को इस घटना की ख़बर हुई तो उन्होंने अपनी सूझ भुझ से लोगों को उस अन्धविश्वास से बहार निकाला । इनसे भी भयानक भयानक अन्धविश्वास लोगों के अंदर मौजूद है।





जानकर ताजुब होगा की मध्य प्रदेश का एक गांव है जँहा लोगों का मानना है शिशुओं को गंदे पानी के तालाब में थोड़े देर छोर देने से वो निरोगी होंगे और तो और शोलापुर एक ऐसा जँहा के लोग अपने बच्चों को वँहा के दरगह के छत से  जो लगभग 50 फिट की ऊंचाई पर है वँहा से अपने बच्चों को फेंक देते है जँहा नीचे में चार लोग चादर पकर  कर खड़े रहते है और उनका मानना है कि ऐसा करने से उनके बच्चे   तंदरुस्त होंगे। कंही कंही तो बच्चों को गोबर पर भी बिठा दिया जाता है उनके स्वस्थ के लिए।





ये सब कितना अजीब है न लोग इतने अन्धविश्वासी हो गए हैं कि सही गलत की समझ तक नहीं है । छत से उछालते समय वो ये नहीं समझते की हल्की सी चूक भी उनके बच्चे के जान की दुश्मन बन सकती है । गंदे पानी और सड़े गोबर पर बिठाने से पहले ये नहीं सोचते की उसकी गंदगी उनके बच्चे को बिमारियों का घर दे सकती है ...ऐसे हालात में कैसे मान ले की हमारा देश बढ़ रहा है । दरसल सचाई तो ये है कि हमारे देश की टेक्नोलॉजी बढ़ रही लोगों की मंसिख्ता नहीं बदल रही वह तो अभी भी संकीर्ण है जरूरत है तो लोगों के सोच बदलने की तभी सही विज्ञान का सही उपयोग भी हो पायेगा । आज इन्टरनेट की स्पीड बढ़ने के लिए हमने सेटेलाइट तो उदा दिया हमने लेकिन उनका क्या जो अभी भी अन्धविश्वास के सेटेलाइट में जकड़े है इनको दूर करने के लिए अगर हम कोई रॉकेट बना पाये तब जाकर हम और हमारा देश वाक़ई में बढ़ेगा ।

Thursday, 8 June 2017

ndtv और मीडिया

मैं अपना 9 से 10 का समय ndtv के साथ बिताती हूँ शायद तबसे ही जबसे मुझसे मीडिया और इस जगत की समाज हुई है । रविश कुमार जी के विचारों से अधिकतर मैं क्या मेरा मानना है कि अन्य लोग भी सहमति रखते होंगे । कम से कम अन्य टीवी चैनल के पत्रकारों की तुलना में तो रविश जी के फैन तो अधिक ही होंगे। मेरा ndtv से इतना लगाव रविश कुमार जैसे पत्रकारों के कारण है जो मीडिया का सही प्रयोग करना जानते है अन्य चैनलों जैसी चाटुकारिता नहीं करते बल्कि निष्पक्ष होकर जरूरी ख़बरों को दिखाती है ।जँहा आज पूरी मीडिया गाय, मंदिर, लव जिहाद, बीफ, कश्मीर के नाम पर नफ़रत फैला रहे हैं। वँहा सिर्फ  एनडीटीवी है जो गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, जीडीपी, इन्वेस्टमेंट, इंटरनेशनल रिलेशनशिप और इंटरनल सिक्योरिटी की खबरों को दिखा कर जनता को रूबरू करा रहा । आज ndtv विवादों में फंसी है । ndtv के ओनर पर सीबीआई की जाँच चल रही । जबकि ndtv और प्रणव रॉयदोनो अलग है । ndtv के ओनर प्रणव रॉय के बारे में मैं बता दूं कि प्रणव रॉय वही महान व्यक्तित्व है जिन्होंने सबसे पहले देश में चुनाव का सही ज्ञान लोगों तक पहुँचाया । लेकिन आज प्रणव रॉय एवं उनकी पत्नी राधिका रॉय पर सीबीआई की जाँच चल रही । उनपर केस है कि दोनों ने आईसीआईसीआई बैंक का 48 करोड़ का नुकसान करवाया है ।  जबकि ndtv का कहना है कि उन्होंने सारा लोन सात साल पह ही चूका दिया था ।मामला चाहे जो भी रहा हो अब जब जांच हो रही तो परिणाम भी सामने आ ही जायेंगे । अब इनसब के कारण मुझे नहीं लगता कि पूरे चैनल को दोषी माना सही है और नहीं इस मुद्दे पर रविश जी को प्राइम टाइम दिखने की जरूरत है और यह ndtv जैसे निष्पक्ष चैनेल शोभा भी नहीं देता । ndtv शुरू से जनता का चैनल रहा जो कभी भी अन्य चैनलों के तरह TRP के लिए नहीं भगा बल्कि लोगों के उम्मीदों पर खरा उतरा और इसी का नतीजा है कि आज जब ndtv विवादों में फंसी है तो देश की अधिकतर जनसंख्या  ndtv के साथ है ।सोशल मीडिया पर #Istandwith ndtv  से युद्ध सा  छिड़ा हुआ है और अगर यह सब क्रेज है तो रविश जी के फैंस का जो उनके निष्पक्ष विचारों और पत्रकारिता के वसूलों का सम्मान करता है ।

Monday, 5 June 2017

बिहार सरकार .......अभी और है दरकार


नीतीश कुमार के मौजूदा सरकार को लगभग डेढ़ साल पूरे होने को हैं। बीते गत वर्षों में हम अगर बिहार के विकास को देखे तो पहले की अपेक्षा बिहार विकास के रास्ते पर थोड़ा सा बढ़ा है । नीतिश कुमार जब से बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाला , तब से ही उन्होंने चुनावों में किये गए अपने वादों को पूरा करने में जुटे हुए है । 


अगर हम मौजूदा सरकार के वादों को याद करे तो नीतिश कुमार ने सात वादे बिहार की जनता से किये थे जो थे: 1 . महिलाओं को रोजगार, 2.  हर घर नल , 3. हर घर तक पक्की सड़कें और नालियां , 4.  युवाओं के आगे पढ़ने और बढ़ने का अवसर ,5.हर घर में बिजली ,6. हर घर में शौचालय , 7. युवाओं को  आर्थिक बल । अगर इन वादों का डेढ़ साल का प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड देखे तो नीतिश सरकार पास तो हुए लेकिन अच्छे अंक हासिल नहीं कर पाए। 

बिहार की शिक्षा पद्धति और स्वास्थ्य सेवा  में नीतीश सरकार पास नहीं कर पाए। जँहा एक तरफ़ बिहार बोर्ड के रिजल्ट ने बिहार को एक बार फिर से शर्मशार कर दिया तो दूसरी तरफ़ पूर्णियाँ की घटना  जँहा एक बेटे ने अपनी मृत माँ का शव बाइक पर ले गया दोनों घटनाएं बिहार सरकार को शर्मशार करने वाली है। अगर हम इनदोनो मुद्दों को देखते हुए बिहार के विकास का आंकलन करे तो बिहार सरकार पूरी तरह से फैल हुई है।
   

 एक तरफ़ जँहा सरकार ने शराब बंदी का सफल प्रयास कर बिहार को नशा मुक्त बनाया ,बिहार की महिलओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करा कर बिहार को गरवांवित किया वंही दूसरी तरफ़ बिहार सरकार इस ख़ुशी में बाकी के महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे बिहार की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान देना भूल गए । आज चारों तरफ़ बिहार की शिक्षा पद्धति को लेकर बुराइयां हो रही है। 


पिछले साल हुए टॉपर घोटाले को लेकर इसबार शिक्षा प्रतिनिधि के तरफ़ से शिक्षा व्यवस्था कड़ी की गई तो जो नतीजे सामने आये आज सबके सामने है । शराब बंदी जैसे कड़े फैसले लागु करने में बिहार सरकार इतनी व्यस्त हो गई की अन्य महत्वपूर्ण विषयो की  ओर ध्यान देना जरूरी ही नहीं समझा । जाँह एक तरफ़ बिहार के बहर देश भर में IAS  जैसे ऊँचे पोस्ट पर हम बिहारी अपनी धौंस जमाये बैठे है उन्ही दूसरी तरफ़ बिहार के शिक्षा पीकर जो उंगलिया खरी हो रही वो उठा कंही न कंही लाजमी है। 


बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना कोई नया नहीं है । बिहार में शुरू से ही शिक्षा व्यवस्था ढीली रही है चाहे वो स्कूल ड्रेस और साइकिल का वितरण मामला हो या फिर मिड डे मील का मामला जिसने न जाने कितने बार बिहार के भविष्य बनाने वाली  मासूमों की जान ली। वंही दूसरी तरफ़ बिहार की गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था ने एक बार फिर से बिहार सरकार पर उंगली उठना लाज़मी है।


अब सवाल ये है कि नीतीश सरकार किस प्रकार बिहार में शराबबन्दी की सफलता की तरह शिक्षा और स्वस्थ्य व्यवस्था को भी सफल बना पाते है जँहा बिहार की जनता एक खुशहाल और पूर्ण  विकसित राज्य की जनता कहलाये ......इसका इंतज़ार रहेगा । कुल मिला कर अभी भी बिहार को आगे बढ़ने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है । बिहार विकास के इस परीक्षा में अभी बस पास हुआ है डीक्टिनशन लाना अव बाकि है।

Sunday, 4 June 2017

आरक्षण एक ........बहस

रिजर्वेशन यानि आरक्षण जो की आज कल का सबसे ज्वलित मुद्दा है किसी का कहना है कि आरक्षण जाती के आधार पर होना चाहिए तो कुछ का मानना है कि आरक्षण क्लास के आधार पर होना चाहिए । सच  कंहुँ तो आज तक मुझे खुद ही आरक्षण सही समझ नही आया । आये दिन आरक्षण को लेकर इतने  बहस होते रहती है की जब भी आरक्षण जैसे मुद्दों को समझना चाहा और उलझ के ही रह गई ।
दरसल में सचाई तो ये है कि आरक्षण को लोग सही से समझना ही न चाहते और उनके पास जो थोड़ी बहुत जानकारी होती है उस पर ही बहस करने को तैयार हो जाते है ।
                     मुझे तो समझ में नहीं आता की    आरक्षण वास्तविकता में किन्हे मिलना चाहिए sc /st को या कोई IAS के बेटे को । उदहारण के तौर समझ सकते है मान लीजिए  कोई ऊँची जाति का व्यक्ति है मगर उसके पास इतने पैसे भी नहीं की वो ज़िंदगी गुज़र कर सके  फिर तो पढाई लिखाई उसके लिए संभव ही नहीं और दूसरी तरफ ऐसा व्यक्ति है जो भले ही नीची जाति का है मगर उसके पास धन दौलत की कमी नहीं वो अपने ज़िन्दगी में एक ऊंचे पोस्ट पर नौकरी कर खुशहाल ज़िन्दगी बसर कर रहा । इन दोनो में उदहारण में असल में आरक्षण की जरुरत किसे है ?
अगर आरक्षण जाती के आधार पर मिले भले ही वो पैसे से क्यू न भरे हो या फिर क्लास के आधार पर मिले भले ही वो ऊँची जाति के हो लेकिन रोटी के म्हताज़ हो बहस दोनों में ही होती है ।आरक्षण की बात भारत में आज़ादी के पहले से ही होती चली आरही । बाबा साहेब ने सबसे पहले आरक्षण की बात कही थी । उन्होंने आरक्षण की बात जरूरत मंद लोगों के लिए कही थी। लेकिन आज आरक्षण बस बहस का मुद्दा ही बन कर रहा गया।  आजतक इसका सही उपयोग होता नहीं दिखा आज भारत को आज़ाद हुए 60 वर्ष से ज्यादा हो गए लेकिन आरक्षण का मुद्दा अभी भी सुलझा नहीं बल्कि बहस का विषय मात्र बन कर रह गया है ।

Monday, 17 April 2017

फूल भी कुछ कहती है.......

    फूल भी कुछ कहती है 


मत तोड़ मुझे,
झकझोर खुद को,
क्या कर रहा है तु,
ज़रा सोच एकबार,
मैं खुशबू फैलाती हूँ,
तेरे आँगन को महकती हूँ,
  


भूल गया तु,
जब तूने जन्म लिया था,
खिली थी किलकारी तेरे घर में,
सजा था पूरा आँगन मुझसे,
फ़ैल रहा था खुशबू चारों ओर,
बंधी थी हर जगह मुझसे सभी डोर,
फिर भी तु नहीं समझता,
जब जरूरत होती मुझे तोड़ता,



सजा लिए सपने तुमने,
सोची खुद की ख़ुशी,
एक बार भी नहीं सोचा,
कैसा लगता है मुझे,
जब तोड़ लेते हो डाली से,
कराहते है मेरे रोम-रोम,
फिर भी मैं कुछ नहीं कहती,
बनती हूँ कभी सहरा,
तो सजती हूँ कभी डोली पर,



कोई नहीं समझता मुझको,
मेरे भी सपने हैं,
मुझे भी डाली पर सजना अच्छा लगता है,
मैं भी चाहती हूँ कि खिलूँ,
और हवाओं में लहराऊं,
बारिश की बूंदों में झूमूँ,
और खुले गगन को चुमूँ,



तुझसे ये देखि नहीं जाती,
जाते-जाते भी तोड़ जाते हो,
खुद तो चले जाते हो,
मुझे अर्थी पर छोड़ जाते हो,


क्यूँ नहीं समझते मुझको,
मेरा भी कोई सपना है,
मेरा जीवन भी मेरा अपना है,
जीना है मेरी ज़िन्दगी मुझको,
जरूरत में काम आउंगी तुझको,
तेरी जो भी मनोकामनाएं हैं,
मेरे तरफ से शुभकामनाएं है,



खुश रहे ज़िन्दगी तेरी,
मिलेंगी तुझे सफलता,
पर! मुझसे मत बना गुलदस्ता,
रहने दे मुझे डाली पर,
यही फ़रियाद करती हूँ तुझको,
कि तु भी समझ मुझको,
मैं भी कुछ कहना चाहती हूँ,
............
मैं भी कुछ कहना चाहती हूँ.





 -अविनिता गौतम

Tuesday, 4 April 2017

महिला सशक्तिकरण हो रहा है!

  परिदृश्य बदल रहा है........  महिलाओं की भागीदारी सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है।’ महिला सशक्तिकरण हो रहा है।’ ये कुछ चुनिन्दा पंक्तियां हैं जो अक्सर अखबारों में, टीवी न्यूज़ चैनल पर, और नेताओं के मुँह से सुनी जाती रही है।

Thursday, 30 March 2017

जीवन के सवाल

आमतौर पर दैनिक जीवन में हमें किसी न किसी सवाल का सामना करना पड़ता है। कई बार  सुबह की शुरुआत ही सवाल के साथ होती है और शाम भी सवाल के साथ ही ख़त्म होती है। जब हमारी नींद खुलती है तो सबसे पहले हम यह सोचते है कि आज करना क्या है? और जब हम नींद से जागते हैं और अपनी दिनचर्या में आगे बढ़ते हैं, तब हमें दूसरों के सवालों का सामना भी करना पड़ता है। 

Friday, 6 January 2017

नया साल लेकिन सोच पुरानी

2017 ....नया सवेरा नई सुबह लेकिन सुबह सुबह जब न्यूज़ में 31 दिसम्बर की रात में बंगलौर में हुई घटना को सुना तो  सबका मन एक बार फिर से दुखी हो गया । 16 दिसम्बर वाली भयानक रात का दर्द अभी ठीक से ठंडा भी नहीं हुआ की नए साल की पूर्व संध्या में हुई घटना ने एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया। यह  घटना सिर्फ एक शहर की नहीं बल्कि अनेक शहरों की है । दिल्ली , हैदराबाद , बंगलौर , बागपत और न जाने कितने ऐसे जगह है जंहा लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ । दिल्ली जैसी जगह जंहा पहले भी ऐसी भयानक घटनाये हो चुकी है जिसने पुरे देश को झकझोर के रख दिया जिससे किसी भी देशवाशियों के लिए भूल पाना मुमकिन नहीं फिर भी ऐसी घटना को फिर से अंजाम दिया गया क्या यह शर्मनाक नहीं और उसके  विरोध करने पर उलटे पुलिस के साथ ही मारपीट कर अपराधी को छुड़ा कर ले जाया गया क्या ऐसे घटनाये सोचने पर मजबूर नहीं करती ?


बागपत की घटना भी कुछ ऐसी ही है जंहा लड़की के साथ छेड़ छाड़ हुई और लड़की के विरोध करने पर उसके कान ही काट लिए गए .....