तक़रीबन पिछले महीने से बिहार की राजनीति में काफ़ी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे थे. बिहार में यूं तो महागठबंधन की सरकार थी मगर रोज़ाना उसमे महासंग्राम होता ही था . राज्य की राजनीति मानो टी 20 मैच जैसी शुरू हुई मगर कब यह टेस्ट मैच का रूप ले खिंचती चली गई पता नही चला . रोजाना चौके छक्के के रूप में आरजेडी और जेडीयू के तरफ से बयान बाजी चलती ही रही . यह मैच ऐसी स्थिति पर पहुंच गई थी जहां यह कहना मुश्किल था कि जीत किसके पक्ष में जाएगी .
मगर दोस्तों ये राजनीति है जहां किसी न किसी का जितना तो तय ही है ड्रा जैसी स्थिति में जाने की बेहद कम सम्भावना होती है .और ऐसा ही कुछ हुआ बुद्धवार को जब नीतीश कुमार ने लास्ट बॉल पर छक्का रूपी इस्तीफ़ा दे कर के मैच को अपने खेमे में कर लिया और केंद्र में बैठी एनडीए की सरकार से हाथ मिला लिया. अब तो लगता है कि नीतीश कुमार सबसे ज्यादा बार सीएम बनने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं तभी तो उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन मे छठी बार सीएम पद की शपथ ली.
इस खेल में सबसे ज्यादा फायदा हुआ तो वो हैं सुशील कुमार मोदी जी को जिन्होंने टीम से भर रहते हुए मैच की शुरुआत करवाई और अंत अंत तक टीम के उप कप्तान बन बैठे .
इन सब तमाशे के बाद बयानबाज़ी का दौड़ थमने का नाम नही ले रहे. आरजेडी और जेडीयू में लगातार पलटवार हो ही रहा है. वहीं राहुल गांधी भी इस पर खुल कर सामने आये और नीतीश पर जोर दार हमला बोला . उन्होंने तो ये भी कहा कि उन्हें तो इन सब की जानकारी 4 महीने पहले से ही थी . राहुल ने इस हमले में एक बात तो सही कही की हिंदुस्तान की पोलोटिक्स की यही प्रॉब्लम है...सही ही कहा है अब देखिए न कब कौन किसके पक्ष में चल जाये गारेंटी नही और यही तो राजनीति है. बैहरहाल 20 महीने की गठबंधन के टूटने के बाद नीतीश कुमार की घर वापसी हो गई है.
मगर अभी भी इस मे कुछ पहलू है जिसे देखने जरूरी है . इतना कुछ होने के बाद इतना तो तय है कि लालू चुप नही बैठेंगे. उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण इन सब में शरद यादव का फैसला देखना है कि उनका रुख किसके तरफ है . हालांकि उन्होंने तो नीतीश के फैसले को दुखद बताते हुए बी़जेपी कर साथ जाने से इनकार किया है मगर एनडीए की तरफ से उन्हें केंद्र में सीट मिलने का भी विचार भी रखा गया है इन सब पर शरद यादव का फैसला देखना काफी दिलचस्प होगा.
No comments:
Post a Comment