आस्था जरूरी होती है लेकिन जब वही आस्था अंधविस्वास बन जाती है तो मानव का जीवन बर्बाद हो जाता है । भारत जैसे देश में यही होता आरहा है ।एक तरफ़ तो भारत टेक्नोलॉजी की नई नई ऊंचाइयों को छू रहा वंही दूसरी तरफ़ भारत में अभी भी ऐसे अनेकों गांवें है जो अन्धविश्वास के चपेट में जकड़ी हुई है । अभी हाल ही पिछले सोमवार को इसरो के सबसे ताकतवर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल GSLV मार्क 3 डी-1 ने पहली उड़ान भरी। जानकारी के लिए बता दूं कि GSLV मार्क 3 डी- 1 क्या है -GSLV इसरो का सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल है।
Friday, 9 June 2017
अन्धविश्वास और टेक्नोलॉजी .......जंग जारी है
आस्था जरूरी होती है लेकिन जब वही आस्था अंधविस्वास बन जाती है तो मानव का जीवन बर्बाद हो जाता है । भारत जैसे देश में यही होता आरहा है ।एक तरफ़ तो भारत टेक्नोलॉजी की नई नई ऊंचाइयों को छू रहा वंही दूसरी तरफ़ भारत में अभी भी ऐसे अनेकों गांवें है जो अन्धविश्वास के चपेट में जकड़ी हुई है । अभी हाल ही पिछले सोमवार को इसरो के सबसे ताकतवर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल GSLV मार्क 3 डी-1 ने पहली उड़ान भरी। जानकारी के लिए बता दूं कि GSLV मार्क 3 डी- 1 क्या है -GSLV इसरो का सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल है।
Thursday, 8 June 2017
ndtv और मीडिया
मैं अपना 9 से 10 का समय ndtv के साथ बिताती हूँ शायद तबसे ही जबसे मुझसे मीडिया और इस जगत की समाज हुई है । रविश कुमार जी के विचारों से अधिकतर मैं क्या मेरा मानना है कि अन्य लोग भी सहमति रखते होंगे । कम से कम अन्य टीवी चैनल के पत्रकारों की तुलना में तो रविश जी के फैन तो अधिक ही होंगे। मेरा ndtv से इतना लगाव रविश कुमार जैसे पत्रकारों के कारण है जो मीडिया का सही प्रयोग करना जानते है अन्य चैनलों जैसी चाटुकारिता नहीं करते बल्कि निष्पक्ष होकर जरूरी ख़बरों को दिखाती है ।जँहा आज पूरी मीडिया गाय, मंदिर, लव जिहाद, बीफ, कश्मीर के नाम पर नफ़रत फैला रहे हैं। वँहा सिर्फ एनडीटीवी है जो गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, जीडीपी, इन्वेस्टमेंट, इंटरनेशनल रिलेशनशिप और इंटरनल सिक्योरिटी की खबरों को दिखा कर जनता को रूबरू करा रहा । आज ndtv विवादों में फंसी है । ndtv के ओनर पर सीबीआई की जाँच चल रही । जबकि ndtv और प्रणव रॉयदोनो अलग है । ndtv के ओनर प्रणव रॉय के बारे में मैं बता दूं कि प्रणव रॉय वही महान व्यक्तित्व है जिन्होंने सबसे पहले देश में चुनाव का सही ज्ञान लोगों तक पहुँचाया । लेकिन आज प्रणव रॉय एवं उनकी पत्नी राधिका रॉय पर सीबीआई की जाँच चल रही । उनपर केस है कि दोनों ने आईसीआईसीआई बैंक का 48 करोड़ का नुकसान करवाया है । जबकि ndtv का कहना है कि उन्होंने सारा लोन सात साल पह ही चूका दिया था ।मामला चाहे जो भी रहा हो अब जब जांच हो रही तो परिणाम भी सामने आ ही जायेंगे । अब इनसब के कारण मुझे नहीं लगता कि पूरे चैनल को दोषी माना सही है और नहीं इस मुद्दे पर रविश जी को प्राइम टाइम दिखने की जरूरत है और यह ndtv जैसे निष्पक्ष चैनेल शोभा भी नहीं देता । ndtv शुरू से जनता का चैनल रहा जो कभी भी अन्य चैनलों के तरह TRP के लिए नहीं भगा बल्कि लोगों के उम्मीदों पर खरा उतरा और इसी का नतीजा है कि आज जब ndtv विवादों में फंसी है तो देश की अधिकतर जनसंख्या ndtv के साथ है ।सोशल मीडिया पर #Istandwith ndtv से युद्ध सा छिड़ा हुआ है और अगर यह सब क्रेज है तो रविश जी के फैंस का जो उनके निष्पक्ष विचारों और पत्रकारिता के वसूलों का सम्मान करता है ।
Monday, 5 June 2017
बिहार सरकार .......अभी और है दरकार
नीतीश कुमार के मौजूदा सरकार को लगभग डेढ़ साल पूरे होने को हैं। बीते गत वर्षों में हम अगर बिहार के विकास को देखे तो पहले की अपेक्षा बिहार विकास के रास्ते पर थोड़ा सा बढ़ा है । नीतिश कुमार जब से बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाला , तब से ही उन्होंने चुनावों में किये गए अपने वादों को पूरा करने में जुटे हुए है ।
अब सवाल ये है कि नीतीश सरकार किस प्रकार बिहार में शराबबन्दी की सफलता की तरह शिक्षा और स्वस्थ्य व्यवस्था को भी सफल बना पाते है जँहा बिहार की जनता एक खुशहाल और पूर्ण विकसित राज्य की जनता कहलाये ......इसका इंतज़ार रहेगा । कुल मिला कर अभी भी बिहार को आगे बढ़ने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है । बिहार विकास के इस परीक्षा में अभी बस पास हुआ है डीक्टिनशन लाना अव बाकि है।
Sunday, 4 June 2017
आरक्षण एक ........बहस
रिजर्वेशन यानि आरक्षण जो की आज कल का सबसे ज्वलित मुद्दा है किसी का कहना है कि आरक्षण जाती के आधार पर होना चाहिए तो कुछ का मानना है कि आरक्षण क्लास के आधार पर होना चाहिए । सच कंहुँ तो आज तक मुझे खुद ही आरक्षण सही समझ नही आया । आये दिन आरक्षण को लेकर इतने बहस होते रहती है की जब भी आरक्षण जैसे मुद्दों को समझना चाहा और उलझ के ही रह गई ।
दरसल में सचाई तो ये है कि आरक्षण को लोग सही से समझना ही न चाहते और उनके पास जो थोड़ी बहुत जानकारी होती है उस पर ही बहस करने को तैयार हो जाते है ।
मुझे तो समझ में नहीं आता की आरक्षण वास्तविकता में किन्हे मिलना चाहिए sc /st को या कोई IAS के बेटे को । उदहारण के तौर समझ सकते है मान लीजिए कोई ऊँची जाति का व्यक्ति है मगर उसके पास इतने पैसे भी नहीं की वो ज़िंदगी गुज़र कर सके फिर तो पढाई लिखाई उसके लिए संभव ही नहीं और दूसरी तरफ ऐसा व्यक्ति है जो भले ही नीची जाति का है मगर उसके पास धन दौलत की कमी नहीं वो अपने ज़िन्दगी में एक ऊंचे पोस्ट पर नौकरी कर खुशहाल ज़िन्दगी बसर कर रहा । इन दोनो में उदहारण में असल में आरक्षण की जरुरत किसे है ?
अगर आरक्षण जाती के आधार पर मिले भले ही वो पैसे से क्यू न भरे हो या फिर क्लास के आधार पर मिले भले ही वो ऊँची जाति के हो लेकिन रोटी के म्हताज़ हो बहस दोनों में ही होती है ।आरक्षण की बात भारत में आज़ादी के पहले से ही होती चली आरही । बाबा साहेब ने सबसे पहले आरक्षण की बात कही थी । उन्होंने आरक्षण की बात जरूरत मंद लोगों के लिए कही थी। लेकिन आज आरक्षण बस बहस का मुद्दा ही बन कर रहा गया। आजतक इसका सही उपयोग होता नहीं दिखा आज भारत को आज़ाद हुए 60 वर्ष से ज्यादा हो गए लेकिन आरक्षण का मुद्दा अभी भी सुलझा नहीं बल्कि बहस का विषय मात्र बन कर रह गया है ।


