रिजर्वेशन यानि आरक्षण जो की आज कल का सबसे ज्वलित मुद्दा है किसी का कहना है कि आरक्षण जाती के आधार पर होना चाहिए तो कुछ का मानना है कि आरक्षण क्लास के आधार पर होना चाहिए । सच कंहुँ तो आज तक मुझे खुद ही आरक्षण सही समझ नही आया । आये दिन आरक्षण को लेकर इतने बहस होते रहती है की जब भी आरक्षण जैसे मुद्दों को समझना चाहा और उलझ के ही रह गई ।
दरसल में सचाई तो ये है कि आरक्षण को लोग सही से समझना ही न चाहते और उनके पास जो थोड़ी बहुत जानकारी होती है उस पर ही बहस करने को तैयार हो जाते है ।
मुझे तो समझ में नहीं आता की आरक्षण वास्तविकता में किन्हे मिलना चाहिए sc /st को या कोई IAS के बेटे को । उदहारण के तौर समझ सकते है मान लीजिए कोई ऊँची जाति का व्यक्ति है मगर उसके पास इतने पैसे भी नहीं की वो ज़िंदगी गुज़र कर सके फिर तो पढाई लिखाई उसके लिए संभव ही नहीं और दूसरी तरफ ऐसा व्यक्ति है जो भले ही नीची जाति का है मगर उसके पास धन दौलत की कमी नहीं वो अपने ज़िन्दगी में एक ऊंचे पोस्ट पर नौकरी कर खुशहाल ज़िन्दगी बसर कर रहा । इन दोनो में उदहारण में असल में आरक्षण की जरुरत किसे है ?
अगर आरक्षण जाती के आधार पर मिले भले ही वो पैसे से क्यू न भरे हो या फिर क्लास के आधार पर मिले भले ही वो ऊँची जाति के हो लेकिन रोटी के म्हताज़ हो बहस दोनों में ही होती है ।आरक्षण की बात भारत में आज़ादी के पहले से ही होती चली आरही । बाबा साहेब ने सबसे पहले आरक्षण की बात कही थी । उन्होंने आरक्षण की बात जरूरत मंद लोगों के लिए कही थी। लेकिन आज आरक्षण बस बहस का मुद्दा ही बन कर रहा गया। आजतक इसका सही उपयोग होता नहीं दिखा आज भारत को आज़ाद हुए 60 वर्ष से ज्यादा हो गए लेकिन आरक्षण का मुद्दा अभी भी सुलझा नहीं बल्कि बहस का विषय मात्र बन कर रह गया है ।
Sunday, 4 June 2017
आरक्षण एक ........बहस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment