Friday, 6 January 2017

नया साल लेकिन सोच पुरानी

2017 ....नया सवेरा नई सुबह लेकिन सुबह सुबह जब न्यूज़ में 31 दिसम्बर की रात में बंगलौर में हुई घटना को सुना तो  सबका मन एक बार फिर से दुखी हो गया । 16 दिसम्बर वाली भयानक रात का दर्द अभी ठीक से ठंडा भी नहीं हुआ की नए साल की पूर्व संध्या में हुई घटना ने एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया। यह  घटना सिर्फ एक शहर की नहीं बल्कि अनेक शहरों की है । दिल्ली , हैदराबाद , बंगलौर , बागपत और न जाने कितने ऐसे जगह है जंहा लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ । दिल्ली जैसी जगह जंहा पहले भी ऐसी भयानक घटनाये हो चुकी है जिसने पुरे देश को झकझोर के रख दिया जिससे किसी भी देशवाशियों के लिए भूल पाना मुमकिन नहीं फिर भी ऐसी घटना को फिर से अंजाम दिया गया क्या यह शर्मनाक नहीं और उसके  विरोध करने पर उलटे पुलिस के साथ ही मारपीट कर अपराधी को छुड़ा कर ले जाया गया क्या ऐसे घटनाये सोचने पर मजबूर नहीं करती ?


बागपत की घटना भी कुछ ऐसी ही है जंहा लड़की के साथ छेड़ छाड़ हुई और लड़की के विरोध करने पर उसके कान ही काट लिए गए .....
ये कँहा तक सही है ।भारत में ऐसे अनेकों शहर है जंहा ऐसे ऐसे राक्षसों का कहर है । हमारे यंहा ऐसा शायद ही कोई लम्हा गुजरता होगा जब हम ऐसी घटनाओं के बारे में नहीं सुनते होंगे ।
   
          हमारे देश में लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स सिखने को कहा जाता ताकि लड़किया अपनी सुरक्षा कर सके लेकिन जब वही हैवान 2000 की तादाद में आये तो  वंहा लड़कियों का सेल्फडिफेंस कितना काम करेगा । दिन बदलते है , साल बदलते लेकिन जब तक लोगों की मानसिकता नहीं बदलेगी तब तक लड़किया सुरक्षित नहीं होंगी ।  अगर हम आकड़ें को देखे तो भारत जैसे देश में जंहा महिलाओं  देवी का रुप मना जाता है उसी देश में प्रति दिनलगभग  90 की संख्या में बलात्कार जैसी अमानवीय घटनाएँ होती है ।हमारा देश डिजिटलाइजेशन को तरफ बढ़ रहा ।  हर क्षेत्र में नई सोच और विचारों  के साथ तरक्की हो रही है लेकिन महिलाओं को लेकर अभी भी वही तुछ मानसिकता ही  भरी हुई है कुछ लोगों के मन में , जिसके कारण पुरे देश को शर्म शार होना पर रहा है । महिला सुरक्षा पर हमारे पास बहुत कुछ होता है बोलने के लिए लेकिन चुपी  उस वक़्त लगती है जब न्यूज़ में ऐसी घटनाओं के बारे में आये दिन सुनते है आखिरकार समाज की मर्दवादी सोच की सजा महिलाओं को कब तक मिलती रहेगी। एक ओर हम आगे बढ़ने की बात करते है लेकिन महिलाओं के प्रति सोच में हम अभी भी बहुत पिछड़े है । उम्मीद है तो बस  उस नई सुबह की जब लोगों की महिलाओं के प्रति जो गन्दी सोच है वह बदले और वे भी निडर हो कर इससे समाज में सर उठा कर जी सके ।

No comments:

Post a Comment