भारत...... एक ऐसा देश जंहा लोगों को पूर्ण रूप से बोलने और विचारों को अभिव्यक्त करने की आज़ादी है । लेकिन क्या इस आज़ादी को गलत चीजों में प्रयोग करना सही होगा ..... नहीं ना । भारत एक ऐसा देश है जंहा शुरुआत से ही महिलाओं को पुरुषों से निचे देखा गया है ।
राजा महाराजा के काल से ही महिओलाओं को बस एक मनोरंजन का वस्तु माना गया है । उनके काल में महिलाओं के साथ बहुत बुरा व्हवहार किया जाता था । सतिप्रथ जैसी कुप्रथा उसकाल में महिलाओं के लिए अभिशाप थी , जंहा पति के मर जाने के बाद पत्नी से भी जीने का हक़ छीन लिया जाता था ।
आज समय बदला है राजा महाराजा के काल से अब हम एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक हो गए हैं परन्तु महिलाओं की स्थिति में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हुआ है । हम पुराणी संस्कृतियों को छोड़ कर नई परम्पराओं को अपना रहे है । हमारी सोच में भी काफी परिवर्तन हुए है । पहले महिलाओं को चार दीवारी के अंदर ही बंद कर के रखा जाता था । परंतु आज महिलाएं घर से बहार निकल रही मगर ध्यान देने वाली बात है की क्या वो घर के बाहर सुरक्षित है ? इस सवाल पर हम सब चुपी लगा लेते है अपने मुह पर । मगर क्या हमारी यह चुपी महिलाओं को सुरक्षित कर सकती है नहीं ना । आज कल के अखबार और टीवी के समाचार महिलाओं के साथ हुए बदसलूकी से भरे पड़े होते हैं । महिलाओं के साथ छेड़ खानी और बलात्कार के मामले तो बहुत आम हो गये है आये दिन अख़बारों में ये सब खबरे पढ़ते रहते है । वर्तमान पीढ़ी की जिक्र की जाये तो महिलाये सुरक्षित नहीं है ।
मैं खुद एक लड़की हूँ और एक लड़की की पीड़ा को बहुत अच्छी तरीके से समझ सकती हूँ की लड़कियों को इस वातावरण में जीना कितना दुस्वार हो गया है । हम बहार निकलते नहीं की...नजाने ऐसे क्यों देखा जाता है हमे जैसे कोई नए प्लेनेट से आये हो । तरह तरह के भद्दे कमेंट्स किये जाते है जिससे वो समझते है की लड़के होने की शान है । चौराहे पर खरे होकर सिगरेट पीना और लड़कियों पर भद्दे कमेंट्स करना क्या यही एक लड़के की शान ? ये सवाल मैं उन तमाम लड़कों से पूछना चाहती हूँ जिनकी नजर मैं ये सब सही है ? क्या उनकी बहन के साथ ऐसा हो तो भी उनका रवैया ऐसा रहेगा ?
किसी भी रपे की घटना को अंजाम देने वक़्त उनके अंदर जरा भी एहसास नहीं होता की उनके घर में भी ऐसी ही माँ और बहन बैठी है । लड़की के साथ बदसुली करने के बाद बहुत आसानी से कह देते हैं की नशे में अश्लील फिल्म देख रहे थे जिससे मन बहक गया और घटना को अंजाम दे दिया । मैं उन लोगों से पूछना कहूंगी की क्या वो जिस माध्यम को जिम्मेदार ठहरा रहे वो सही है ? वो जिस माध्यम को चुन रहे क्या उससे उनके चरित्र पर सवाल नहीं उठता ?
यह सवाल मन में बहुत कचोटता है की क्या लड़कियों के साथ हो रहे रहे बदसलूकियों के लिए लड़कियों को या किसी भी माध्यम को जिमेदार ठहराना सही है....? और ये सवाल तब तक देश की हर लड़की पूछती रहेगी जब तक सही और संतुष्ट करने वाले उत्तर न मिल जाये.

No comments:
Post a Comment