Monday, 29 August 2016

आप कैसे संतान है ?

आज कल तकनीकों का दौर है और इस दौर में हम दौड़त- दौड़ते शायद बहुत आगे निकल गए । मेरी इस एक पंक्ति से चैकियेगा नहीं मैं ये कह रही  की हम तकनीकों के दौर में आगे निकल गए इसका ये मतलब नहीं की इंडिया अमेरिका के बराबर हो गया लेकिन हाँ हम उस तरफ तेजी से बढ़
रहे ये भी सच है ।

 तकनीकों के दौर से मेरा मतलब यहा  सोशल मीडिया और अपने जीवन शैली  के पूर्ति से है जिसमें  लोग चौवीसों  घण्टे बिजी रहते है । लोग इन सब चीजों में इतने बिजी हो गए की घर पर बैठे उनके माँ पिता का जरा भी ख्याल नहीं रह गया । लोग अपने भोग विलाश की पूर्ति के लिए हमे पैसों के लिए भागते रहते है उनके पास अपने बूढ़े माँ बाप  के लिए जरा भी समय नहीं रहता । वही माता पिता जिन्होंने खुद के सारे सपनो को बस इसलिए पूरा नहीं किया ताकि वो अपने बच्चों को सही शिक्षा दे सके , उनका सही ढंग से पालन पोषण हो सके ....मगर आज वही बच्चे जब खुद के स्वार्थ की पूर्ति के लिए अपने बूढ़े माँ बाप को विर्द्धाश्रम में रख कर चले जाते है तो बहुत  दुःख होता है । जब भी कोई शिशु इस दुनिया में आता है तो उसके मुँह  से पहला शब्द माँ ही निकलता है ,वो ऊँगली पिता की ही होती है जिससे पकड़  कर चलना  सीखता है मगर जैसे ही वह बड़ा होता है थोड़ी सी दुनिया की समझ क्या होती है वही सारी बातें उसे बेकार लगने लगती है। वही माता पिता उसे बोझ लगने लगते है । जब उन्हें उनका कर्तव्य याद दिलाया जाता है और  कहा जाता है की माता पिता का आदर करना चाहिए, जिन्होंने तम्हे इस दुनिया में  जीना सिखाया , खुद की सारी पूंजी तुम पर लगा दी यह सोच कर की बुढ़ापे में तुम उनके सहारे बनोगे तो बड़ी आसानी से कह देते है  किया क्या  उन्होंने  इतना तो उनका कम ही होता है जो की सब करते है अपने बच्चों के लिए इसमें नया क्या है ? उस वक्त बहुत तकलिफ होती है । मुझे शर्म आती है ऐसे बच्चों पर जिनके पास उनके लिए समय नहीं होता है जिन्होंने अपना पूरा समय उनको दे
दिया.

               एक समय ऐसा भी था जब श्रवण कुमार जैसे बेटे इस धरती पर हुआ करते थे जिन्होंने अपने माँ पिता को भगवन की तरह पूजा  , उनकी सेवा की अपने कंधे पर लेकर उनको चला मगर आज क्या  , आज के इस कलयुग में हमारे पास इतना भी समय नहीं की उनके बुढ़ापे में उनके लाठी का सहारा बन सके उन्हें दो पल का प्यार दे सके ? गुजारिश है मेरी उन सभी बच्चों से जो पैसा कमाने के चक्कर में अपना पूरा जिंदगी लगा देते है उसमे से थोड़ा समय निकाले  और अपना वो  समय उन प्यारे बूढ़े माता पिता को दे फिर देखे कितना सुकून मिलता है उनको  , खुद की जिंदगी में एक बार बस एक बार  अपना कर देखे जरूर मेरे इस सुझाव को ।

2 comments:

  1. विचार अच्छा है...लेकिन नैतिक ज्ञान से समाज नहीं बदलता जब तक वह व्यवहारिक नहीं हो.

    ReplyDelete