Monday, 29 August 2016

कहाँ जा रहे है आज के युवा ?

ये सिगरेट के धुँए उड़ाना  मुह पर तीन चार गलियां रखना ...... आज कल के मॉडर्न होने की पहचान है। सुनकर हैरानी नहीं होती , क्योंकि आज कल अपने परिवेश में हम यही सब देखते आ रहे खास कर हमारी पीढ़ी के युवा  खुद को नए ज़माने का बताते है ।

दशवीं की पढाई खत्म करने के बाद घर से बाहर निकलते है आगे की पढाई पढ़ने जंहा हम बैग में जरुरत के सामान और माता पिता के ढेर सरे आशीर्वाद साथ लेकर आते है ये बोल कर की माँ मैं कुछ बन कर दिखाऊंगा मगर वो सारी बाते कंही छुट सी जाती है ।  
              आज कल के  नवजवानों में ये सारी  बातें बहुत आम सी हो गई है । इस फैशन के वर्ल्ड में वो सारी बातें भूल जाते है बस एक ही शौख रह जाता है और वो है ड्यूड बन कर घूमना । ताज्जुब तब होता है जब लड़कियों में भी ये प्रचलन देखने को मिलता है उनका गाली देना सिगरेट के छले उड़ाना और तो और छोटे से छोटे कपडे पहनना । हां ये बात मानाने वाली है की आज कल के ज़माने में लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं है , लडकिया हर फिल्ड में लड़को के बराबरी में है अगर रियो ओलमिप्क्स देखा जाये तो  लड़कियां आगे ही है ,खैर ये बाते तो अलग है लेकिन क्या लड़कियों का इनसब प्रचलन का स्वीकार करना सही है ?

      मैं अपने विचारों को लाद नहीं रही बस अपने मन के बातों को लिख रही । इस विषय में मेरा खुद का एक्सपीरियंस है जो लडकिया घर से दूर रह कर आपने माता पिता को वादा दे कर  आती है की मैं  कुछ अच्छा बन कर दिखाउंगी । जिनके पढने के लिए माँ पाप  लोन का सहारा लेकर उनपर खर्च करते है  तब भी उन्हें कोई  फर्क नहीं पड़ता । उनका पहनावा, उनका  रहन सहन ,  बोलने के ढंग आदि सब बदल जाते है । यंहा तो दोस्तों का नाम जो की उनके माता पिता बहुत प्यार से रखते है जिसका एक रिवज ही होता है हमारे देश में नामकरण का  उसके बाद ही नामकरण होता है किसी बच्चे का उसका भी वैल्यू नहीं होता । उनके बुलाने के स्टाइल ही होता है "रे साली सुन तो "....बहुत बुरा फील होता है उस वक्त......की ये लडकिया किस तरफ जा रही । अगर टोंक भी दे कोई  तो बोलती है अरे ये तो स्टाइल है मैंने तो  प्यार से बुलाया था । नहीं तो तर्क दे कर समझती  है की यार संगती का असर है । मैं बस यही पूछना चाहूंगी की अगर हम जानते है की ये संगती हमें गलत रस्ते ले जा रही तो हम रहे क्यों  उनके साथ ?  नहीं और अगर रहना है तो इतना दृढ़  संकल्प तो रहना चाहिए न की संगती कितनी भी बुरी  हो हम खुद पर इसका बुरा प्रभाव नहीं पड़ने देंगे ।

2 comments: